Monday, October 26, 2026
Home Crime स्कूल बस की चपेट में आने से ऊषा मार्टिन में कार्यरत नागेन्द्र...

स्कूल बस की चपेट में आने से ऊषा मार्टिन में कार्यरत नागेन्द्र की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हीरा कालोनी में शिराज होटल के समीप हुए एक सडक़ हादसे में स्कूल बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेन्द्र राम (50) पुत्र गोवर्धन राम निवासी सलेरन मार्ग चौहाल (मूल निवासी मोतीहारी, बिहार) के रुप में हुई। जानकारी अनुसार नागेन्द्र राम साइकिल से जा रहा था कि शिराज होटल के समीप वह स्कूल बस की चपेट में आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

Advertisements

नागेन्द्र के बेटे राम बाबू ने बताया कि उसके पिता चौहान स्थित ऊषा मार्टिन में काम करते थे तथा ड्यूटी के बाद दोपहर को वह होशियारपुर आए थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वह वापस जा रहे थे तो वे हीरा कालोनी में स्कूल बस (पी.बी.-07, ए.एल.-5250) की चपेट में आ गए। पुलिस ने इस संबंधी जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here