Saturday, October 24, 2026
Home Latest डा. राज समाज को आगे ले जाने की सोच के साथ कर...

डा. राज समाज को आगे ले जाने की सोच के साथ कर रहे काम: मैडम सोनिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव भूनो में महिला कांग्रेस महासचिव मैडम सोनिया ने बड़ी संख्या में उपस्थित गांव निवासियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार गांव निवासी कांग्रेस के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं उससे डा. राज की जीत पर उन्होंने मोहर लगा दी है। मैडम सोनिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जो चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया है, उसमें गरीब, किसान, मजदूर और आम आदमी की बात की गई है और उनके कल्याण के लिए चलाई जाने वाली जनव्यापी योजनाओं को लेकर प्रत्येक भारतीय जागरुक हो रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज में समरसता लाने का प्रयास किया और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें भी समानता का अधिकार प्रदान किया है। डा. राज भी समाज को आगे ले जाने की सोच के साथ काम कर रहे हैं और ऐसे नेता का संसद में पहुंचना बहुत जरुरी है। इस दौरान गांव निवासियों ने मैडम सोनीया को विश्वास दिलाया कि वे गांव से डा. राज को बड़ी जीत दिलाएंगे।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गगन चाणथू, हरमिंदर सिंह लक्की सर्कल प्रधान, रणजीत सर्कल प्रधान, सरपंच परमजीत, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, कैप्टन रेशम चंद, पंच रामजी, पंच चरनजीत, पंच नीतू बाला, पंच बलविंदर कौर, महिंदर सिंह, कृष्ण सिंह, पूर्व सरपंच राजू, ठेकेदार सतनाम सिंह, ब्लाक समिति सदस्य सुरिंदर, ब्लाक प्रधान अमरजीत कैली, सरपंच शिंदरपाल कोच, अमरजीत कौर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here