
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार के पक्ष में हल्का चब्बेवाल में चुनाव प्रचार करते हुए महिला कांग्रेस महासचिव मैडम सोनिया ने लोकसंपर्क के माध्यम से डा. राज के पक्ष में आवाज बुलंद की। गांव कालेवाल भगतां में आयोजित बैठक दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मैडम सोनिया ने कहा कि डा. राज कुमार ने पिछले कुछ सालों में अपने हल्के में कई ऐसे काम करवाए हैं, जो पहले नहीं हुए।

परसोवाल चोअ का काजवे जोकि बाढ़ में बह गया था की समस्या को देखते हुए डा. राज ने यहां पुल बनाने की स्वीकृति ली, अब वह पुल बन रहा है। गौरतलब है कि डा. राज का यह खास प्रयास इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने इस पुल का उद्घाटन खुद न करके नेत्रहीन प्रिंसिपल अतर सिंह के करकमलों से करवाया। उन्होंने कहा कि डा. राज अपनी जनता के लिए निस्वार्थ भावना तथा बिवा किसी प्रसिद्धी या अन्य लालच के काम करते हैं। यह वक्त है कि हम ऐसे नेता को अपना प्रतिनिधि बनाकर लोकसभा में भेजें ताकि वह हमारे हल्के को और भी बढिय़ा सुविधाएं देकर विकास की राह पर ले जा सकें।












