
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलवामा हमले के विरोध में 24 अप्रैल को दिए गए बंद के आह्वान का जिला बार एसोसिएशन द्वारा समर्थन किया गया है तथा 24 अप्रैल को जिला बार में कामकाज बंद रखकर इस हमले का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधान पीएस घुम्मण की तऱफ से समूह बार के साथ परामर्श के बाद फैसला लिया गया है कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने एवं घायलों के शीघ्र स्वसाथ्य होने की कामना करते हुए एसोसिएशन कामकाज बंद रखेगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भारत सरकार से मांग करती है कि .आतंकवाद का सिर कुचलने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।












