Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रवेश का...

डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रवेश का लाभ उठाने की अपील की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा (होशियारपुर), पंजाब सरकार के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन स्थापित एक महत्वपूर्ण संस्थान है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय थल सेना, जल सेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि संस्थान में सी.डी.एस., ए.एफ.सी.ए.टी., ओ.टी.ए. सहित विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से सशस्त्र बलों में ग्रेजुएट स्तर पर भर्ती के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि संस्थान द्वारा तीन माह का संरचित अकादमिक प्रशिक्षण तथा तीन सप्ताह का एस.एस.बी. प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा उन लड़कों और लड़कियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है अथवा जो वर्तमान में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के लिए छात्रावास और भोजन हेतु डाइनिंग हॉल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2003 के बाद की होनी चाहिए तथा स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी आवश्यक है।

आशिका जैन ने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 30 जून 2026 या उससे पहले ई-मेल [email protected] पर भेज सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here