Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur आतंकी हमले के विरोध में समूह वाल्मीकि समूदाय सड़कों पुर उतरेगाः चिंटू...

आतंकी हमले के विरोध में समूह वाल्मीकि समूदाय सड़कों पुर उतरेगाः चिंटू हंस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यज़)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है तथा अगर हम और आप उन मारे गम सैलानियों में होते तो हमारे परिवार या हम पर कैसी बीत रही होगी शायद हम इस बात को कभी शब्दों में बयान भी नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमें मारे गए पर्यटकों को दर्द को महसूस करना चाहिए और इस घटना की जितनी होे सके निंदा करनी चाहिए।

Advertisements

यह बात भाजपा नेता एवं युवा समाज सेवी चिंटू हंस ने उक्त घटना की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से ही उनके मन में काफी रोष था और उन्होंने होशियारपुर बंद का आह्वान करते हुए इसकी मांग की थी। चिंटू हंस ने कहा कि यह घटना किसी धर्म या जाति के विरुद्ध नहीं कही जा सकती बल्कि यह समूह िहन्दोस्तानियों के वोरुद्ध है और जिस प्रकार इसराइल ने अपने नागरिकों की हत्या को युद्ध शोषित किया था उसी प्रकार भारत सरकार को भी आतंकवाद के खिलाफ एक व्यापक युद्ध की घोषण करनी चाहिए तथा देश के भीतर बैठे गद्दारों के साथ भी आंतकियों जैसा ही सलूक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध मेैं समूह वाल्मीकि भाईचारा भी सड़कों पर उतरेगा तथा स्कूल, कालेज एवं व्यापारिक संस्थान बंद करवान हेतु सभी संगठनों के साथ मिलकर आवाज उठाई जाएगी ताकि आतंकी महेल का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here