Friday, October 23, 2026
Home Latest डा. राज के पक्ष में जनता का समर्थन जुटाने घर-घर पहुंचा ऋतिक

डा. राज के पक्ष में जनता का समर्थन जुटाने घर-घर पहुंचा ऋतिक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा हलका होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए उनका पूरा परिवार, रिश्तेदार, दोस्त एवं समर्थन पूरी तनदेही के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी के तहत डा. राज कुमार का भतीजा व डा. जतिंदर कुमार का बेटा 18 वर्षिय ऋतिक कुमार व अमनदीप सिंह भी घर-घर जाकर जनसमर्थन जुटाने में लगे हैं।

Advertisements

जनसमर्थन जुटाने दौरान उन्होंने लोगों से डा. राज के पक्ष में मतदान करके उन्हें कामयाब बनाने की अपील की। इस दौरान ऋतिक ने कहा कि डा. राज कुमार अपने हलके को अपना घर व हलका निवासियों को अपना परिवार समझते हैं तथा हर निवासी से अपने पारिवारिक सदस्यों की तरह व्यवहार करते हैं। डा. राज कुमार के द्वारा समस्या मुक्त हलका बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उनका जन-जन को लाभ पहुंच रहा है तथा भविष्य में हलके की और भी बेहतरी के लिए उन्हें कामयाब बनाना लाजमी है।

ऋतिक ने लोगों को डा. राज की हलके के प्रति सोच और कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित की गई न्याय योजना का देश के 5 करोड़ परिवारों को मिलने वाले लाभ के प्रति भी जागरुक किया और आह्वान किया कि हलके और देश की भलाई के लिए कांग्रेस को वोट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here