
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा हल्का होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार के लोकसभा हल्का कैंपेन कमेटी के इंचार्ज डा. पंकज शिव ने अपनी पत्नी सारिका शिव के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने हल्के की समूह जनता को चुनाव प्रचार दौरान डा. राज के समर्थन में खुले तौर पर साथ आने, प्रेम एवं सहयोग प्रदान करने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रचार दौरान प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक्स मीडिया से मिले सहयोग के लिए वे सभी के आभारी हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा रखते हैं। डा. शिव ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न होने पर जिला चुनाव अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सख्त मेहनत के लिए बधाई दी। इसके साथ-साथ उन्होंने डा. राज के पक्ष में जनता को लामबंद करने में लगी उनकी पूरी टीम भी बधाई एवं सराहना की पात्र है जिन्होंने जनसमर्थन जुटाने के लिए दिन रात काम किया और चुनाव सफल हो सके।
इस अवसर पर डा. जतिंदर कुमार, मैडम सोनिया, मोहिंदर सिंह मल, निशांत कुमार, रवि गुप्ता, जसपाल सिंह, अनिल कुमार, शिवरंजन सिंह रोमी, कृष्ण गोपाल, रीशव अरोड़ा, मोहन बसीन, तजिंदर भंडारी, सुखविंदर सोढी अत्तोवाल, रणजीत कौर, हैरी, रिंकी, रीतू, रितीका, हरविंदर सिंह, अनीश, रजनी, रिक्की, बुग्गा तथा समूह चब्बेवाल कांग्रेस लीडर, जिला परिषद, समिति सदस्य तथा समूह टीम मैंबर आदि मौजूद थे।












