Thursday, October 8, 2026
Home Sports यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप ट्रायल 24 मई को

यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप ट्रायल 24 मई को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 28 मई से 1 जून तक सुनाम संगरुर में होने वाली पंजाब स्टेट यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 24 मई को इंडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे ट्रायल होंगे। बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह ने जानकारी देते बताया कि जिन खिलाडिय़ों का जन्म 2001-2002 में हुआ है वह भी इस चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं।

Advertisements

बाक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान व पूर्व एम.पी. कमल चौधरी ने बताया कि सुनाम संगरुर में होने वाली पंजाब स्टेट यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में 28 मई व 29 मई को लड़कियों की और 30 मई व 1 जून को लडक़ों की चैंपियनशिप करवाई जाएगी। बाक्सिंग में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here