Thursday, October 15, 2026
Home Crime छीनाझपटी करने वाले 3 अज्ञात लोगों पर दसूहा पुलिस ने किया मामला...

छीनाझपटी करने वाले 3 अज्ञात लोगों पर दसूहा पुलिस ने किया मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। छीनाझपटी करने के मामले में दसूहा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात युवकों को मामला दर्ज किया है। दिलबाग सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी दौलतपुर थाना हरियाना ने पुलिस को लिखाई शिकायत में बताया कि हरियाना में वह मदर कूरियर कंपनी का मालिक है और स्वयं भी वहां काम करता है।

Advertisements

वह बोदल बेरछां पंजाब एंड सिंध बैंक से डाक देकर वापिस दसूहा की ओर आ रहा था और बोदल बेरछां अड्डे पर ही खड़ा था तो टांडा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवक उसका कूरियर बैग छीन कर फरार हो गए।

 बैग में 10 हजार रुपए व अन्य जरुरी कागजात थे। दसूहा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here