Wednesday, October 28, 2026
Home Latest जिला क्रिकेट एसोसिएशन का समर क्रिकेट कैंप 3 जून से: डा. घई

जिला क्रिकेट एसोसिएशन का समर क्रिकेट कैंप 3 जून से: डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से छोटे व नए बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने के लिए 1 महीने के समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एच.डी.सी.ए. के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 3 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलने वाले इस क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में बच्चों को क्रिकेट की बेसिक सिखलाई दी जाएगी ताकि वे आगे चलकर अच्छे क्रि केट खिलाड़ी बन सकें।

Advertisements

डा. घई ने बताया कि इस समर कैंप में एच.डी.सी.ए. के जिला कोच दलजीत सिंह, गोपाल कुमार, हिमांशु शर्मा, दविंदर कौर बच्चों को क्रि केट की बारीकियां सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंप के समापन पर अलग-अलग वर्ग के बच्चों के मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे तथा कैंप में अच्छे प्रदर्शन के लिए बच्चों को सर्टीफिकेट दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here