Thursday, October 8, 2026
Home Latest 14वां कंवरजीत सिंह कमल यादगारी क्रिकेट टूर्नामैंट 9 जून से

14वां कंवरजीत सिंह कमल यादगारी क्रिकेट टूर्नामैंट 9 जून से

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान एवं राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी के नेतृत्व में 14वां कवंरजीत सिंह कमल यादगारी ओपन क्रिकेट टूर्नामैंट 9 जून से खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड मोहल्ला कीर्ति नगर होशियारपुर में बड़े उत्साह के साथ करवाया जा रहा है। इस मौके पर कुलदीप धआमी ने बताया कि इस टूर्नामैंट में जिले की चोटी की टीमें भाग ले रहीं है।

Advertisements

श्री धामी ने कहा कि टूर्नामैंट में भाग लेने आने वाले खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो उनके लिए खास प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामैंट में जीतने वाली विजेता टीम को 11,000, उप विजेता को 51,00 तथा खूबसूरत ट्राफियों के साथ सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि वह इस टूर्नामैंट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।इस अवसर पर मनीश कुमार, गौरी शंकर, आशीष सोनू, अमरेश कुमार, साहिल ठाकुर, बजरंगी पांडे, सन्नी पुरी, लक्की पुरी, रवि यादव, सुरजीत कुमार, नीतिश शर्मा, रणवीर सिंह, साहिल शर्मा, सैफ आलम, गुरिंदर हनी, अजीत राज, राज कुमार, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here