Friday, October 30, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सोनालीका ग्रुप दे रहा विशेष...

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सोनालीका ग्रुप दे रहा विशेष सहयोग: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में समाज सेवी संस्थाओं के साथ-साथ औद्योगिक इकाईयां भी अहम सहयोग दे रही हैं। इसी उदाहरण को साक्षात करते हुए सोनालीका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने गढ़शंकर के बीनेवाल झूंगियां अड्डा मार्किट में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूडा कर्कट की व्यवस्था हेतु डस्टबिन स्थापित करने के लिए 25 हजार का अनुदान दिया है।

Advertisements

-गढ़शंकर के बीनेवाल झूंगीयां अड्डा मार्किट में डस्टबिन स्थापित करने हेतु दिया 25 हजार का अनुदान

इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़शंकर के बीनेवाल झूंगियां के दुकानदारों ने गत दिनों श्री खन्ना को बताया था कि झूंगियां अड्डा मार्किट में कूड़ा कर्कट की व्यवस्था ठीक न होने के चलते दुकानदारों, राहगीरों इस मार्किट से गुजरने वाले स्कूलों व कालेजों के छात्रों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्री खन्ना ने इस समस्या संबंधी सोनालीका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल से विचार विमर्श किया जिसके चलते श्री मित्तल ने तुरंत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत झूंगीयां अड्डा बीनेवाल मार्किट में डस्टबिन स्थापित करवाने हेतु 25 हजार रु पए के अनुदान का चैक श्री खन्ना के माध्यम दिया।

श्री खन्ना ने 25 हजार रु पए अनुदान का यह चैक दुकानदार एसोसिएशन को देते हुए कहा कि सोनालीका ग्रुप की उदाहरण लेते हुए सभी समाज सेवी संस्थाओं व बड़ी औद्योगिक इकाईयों को स्वच्छ भारत अभियान में बढ़चढक़र सहयोग करना होगा ताकि एक स्वच्छ भारत की सिरजना की जा सके। श्री खन्ना ने इस अनुदान के लिए समूह इलाका निवासियों की तरफ से सोनालीका ग्रुप का धन्यवाद किया। इस मौके पर एच.एस. बाठ, डा. रमन घई, प्रदीप रंगीला, एसोसिएशन के अध्यक्ष महिंदर सिंह बिल्ला, सोम नाथ राणा, राम शाह, रजनीश जोशी, बिल्ला कंबाला, जगदेव सिंह, अलोक राणा, संजू राणा, दलजीत राणा, महंत अशोक कुमार, पं. अमृत लाल, डा. सोनू, दर्शन सिंह राणा, सोढ़ी, जगरू प सिंह, अजिंदर सिंह सहित एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here