होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री ओम शिवाय मंदिर सैंट्रल टाऊन होशियारपुर में श्री मद्भागवत सप्ताह कथा-ज्ञानयज्ञ के दौरान गत रात्रि नंद उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथा व्यास श्री कृष्ण कन्हैया जोशी जी महाराज द्वारा श्री कृष्ण जी के भजनों तथा कथा से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
इस दौरान बनाई गई मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौक पर कथा के दौरान विवेक शर्मा, पंडित सिकंदर शास्त्री, पार्षद मोहन लाल पहलवान, मनोज, जगदीश शर्मा, कथा व्यास श्रीकृष्ण कन्हैया जोशी, तरसेम लाल, विनोद हंस, दर्शन लाल, तरसेम लाल, चंदन, बलदेव सिधू, सुरिंदर काका, मास्टर निरंजन दास, पंडित दीपक शर्मा, राज कुमार आदि मौजूद थे।