Tuesday, October 27, 2026
Home Politics हरदीप मोनू वार्ड 40 से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

हरदीप मोनू वार्ड 40 से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

11013239_1634108173534202_4220708819581894886_o
होशियारपुर, 1 सितंबर: विधानसभा हल्का होशियारपुर यूथ कांग्रेस की बैठक विधानसभा यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रिहल की अध्यक्षता मेंवार्ड नंबर 40 में हुई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर पार्षद ध्यानचंद ध्याना के प्रयासों से कांग्रेस में शामिल हुए हरदीप सैनी मोनू को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मोनू का पार्टी में स्वागत करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि आज देश के युवा को भाजपा की मोदी सरकार की असलीयत पताचल चुकी है तथा उनका रूझाान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है, क्योंकि इसका कारण स्पष्ट है कि मोदी सरकार ने युवाओं को जो सपने दिखाए थे वे उन्हें साकार करने में नाकाम साबित हो रही है तथा युवाओं को भ्रमित किए जाने की नीतियां अब कामयाब नहीं होंगी। युवाओं की बेहतरी के लिए कांग्रेस ने सदैव ही उन नीतियों पर कार्य किया जिससे युवा वर्ग देश की तरक्की का हिस्सा बन सके। मगर मोदी सरकार ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कोई कार्य नहीं किया है। जिसके चलते आज युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मगर कांग्रेस उन्हें विश्वास दिलाती है कि युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए कांग्रेस ऐसी नीतियां बनाएगी कि युवाओं को अपने व पार्टी पर गर्व महसूस हो। उन्होंने मोनू को पार्टी के लिए दिन रात एक करके कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष मोनू ने विधायक अरोड़ा एवं अन्य कांग्रेसियों को आश्वस्त किया कि वे पार्टी की बेहतरी व मजबूती के लिए तन-मन से कार्य करेगा व अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेगा। मोनू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद ध्यान चंद ध्याना, पार्षद कमलजीत कम्मा, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद तीर्थ राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, सीनियर कांग्रेसी नेता डा. रणजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, रवि गुप्ता, पम्मा बर्तन स्टोर वालों सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here