Friday, October 23, 2026
Home Latest जिला खेल विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है विभिन्न खेलों...

जिला खेल विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है विभिन्न खेलों से जुड़े 200 खिलाडिय़ों का समर कैंप

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिला खेल विभाग की तरफ से विभिन्न खेलों संबंधी 200 बच्चों का समर कैंप जोकि 16 जून से शुरू हो चुका है में खिलाडिय़ों को खेल के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टीयों को समर्पित बच्चों का ध्यान खेलों की तरफ बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते हैं ताकि बच्चें अधिक से अधिक अपना समय खेलों को दें ताकि वह समाज में फैली कुरूतियों से बच्चों को बचाया जा सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला व सब डिवीजन स्तर पर लोकल समर कैंप लगाए जा रहे हैं।

Advertisements

जिसमें एथलैटिक्स के कोच बलवीर सिंह 11 लडक़ों तथा 4 लड़कियों को आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में सुबह 5:30 से 7:30 तथा सायं 5 से 7:30 बजे तक कोचिंग दे रहे हैं। उसी प्रकार अमनदीप कौर बास्केटबाल कोच 13 लड़कियों को सरकारी स्कूल रेलवे मंडी में सुबह 6:30 से 9 तथा सायं 5 से 7:15 बजे तक ट्रेनिंग देंगी। बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह 10 लडक़े तथा 10 लड़कियों को सुबह 6 से 8 तथा सायं 4:30 से 6:30 बजे तक इंडोर स्टेडियम में कोचिंग दे रही हैं। फुटबाल कोच पूजा 18 लडक़ों को एस.जी.एस. सरकारी स्कूल बजवाड़ा में सुबह 7 से 9 व सायं 5 से 7 बजे तक कोचिंग दे रही हैं। एथलैटिक्स कोच कुलवंत सिंह 10 लडक़ों तथा 5 लड़कियों को सरकारी कालेज टांडा में सुबह 5 से 7 व सायं 5 से 7 बजे तक कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। इसी तरह जुडो कोच जगमोहन कैंथ 10 लडकों तथा 10 लड़कियों को इंडोर स्टेडियम में सुबह 6 से 8 व सायं 4:30 से 6:30 तक ट्रेनिंग दे रहे हैं। तैराकी कोच नितिश ठाकुर द्वारा 14 लडक़ों व 6 लड़कियों को तैराकी पूल होशियारपुर में ही सुबह 6:30 से 8:30 व सायं 6 से 8:30 तक ट्रेनिंग दी जा रही है। कुश्ती कोच सनुज शर्मा 8 लडक़ों तथा 2 लड़कियों को इंडोर स्टेडियम में सुबह 5 से 7 व सायं 5 से 7 बजे तक ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं। गुरशरन बैडमिन्टन कोच 5 लडक़ों व 5 लड़कियों को इंडोर स्टेडियम में सुबह 9 से 12 व सायं 3 से 6 बजे तक ट्रेनिंग दे रहे हैं। शामलाल हैंडबाल कोच 16 लड़कियों को सरकारी स्कूल रेलवे मंडी में सुबह 7 से 10 व सायं 3:30 से 5 बजे तक ट्रेनिंग दे रहे हैं। मलकीयत सिंह कोच वॉलीबाल 12 लडक़े खिलाडिय़ों को विद्या मंदिर स्कूल में सुबह 7:30 से 9 व सायं 5:30 से 7:30 तक ट्रेनिंग दे रहे हैं वहीं हॉकी कोच अनिल राणा 15 लडक़ों व 16 लड़कियों यानि कुल 31 खिलाडिय़ों को सरकारी स्कूल पलहाड़ में सुबह 5:30 से 9 व सायं 5 बजे से 7 बजे तक ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस समर कैंप में भाग लेने वाले कुल 200 बच्चों को सुबह व शाम को रिफ्रैशमैंट भी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here