उद्योग मंत्री पंजाब ने दिया केन्द्रीय राज्य उद्योग मंत्री को झटका, तलवाड़ा पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने मुंह मीठा करवाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तलवाड़ा चुनाव में कांग्रेस ने 13 में से 11 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करके भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है। चुनाव में एक भाजपा ने तथा एक सीट पर आजाद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। आजाद उम्मीदवार भी कांग्रेस के साथ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। लोकसभा चुनावों में भले ही दसूह-तलवाड़ा से भाजपा करीब 20 हजार वोटों से आगे रही हो, मगर कैबिनेट मंत्री पंजाब उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा ने नगर पंचायत चुनाव तलवाड़ा में भाजपा को पहला और बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisements

नगर पंचायत तलवाड़ा की 13 में से 11 सीटों पर किया कब्जा, 1 आजाद उम्मीदवार भी कांग्रेस के साथ

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा श्री अरोड़ा को तलवाड़ा का इंचार्ज लगाया गया था तथा उन्होंने कड़ी मेहनत से पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में सफलता प्राप्त की। इस कामयाबी में हल्का विधायक अरुण डोगरा मिक्की जोकि सेहत खराब होने के बावजूद प्रचार में डटे रहे की मेहनत भी रंग लाई है। यहां यह कहना भी गलत नहीं होगा कि पंजाब के उद्योग मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने केन्द्रीय राज्य उद्योग मंत्री सोम प्रकाश को लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ा झटका दिया है। क्योंकि जिस प्रकार बड़ी लीड से सोम प्रकाश तलवाड़ा क्षेत्र से जीते उसे तोड़ते हुए कांग्रेस का पंचायत पर कब्जा करना पार्टी की नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री पंजाब उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा थे तलवाड़ा के इंचार्ज, विधायक डोगरा ने भी सेहत खराब होने के बावजूद की कड़ी मेहनत

कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने चंडीगढ़ में इस जीत के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की नहीं बल्कि तलवाड़ा की जनता की जीत है और इसके लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए जहां उद्योग लगाए जाएंगे वहीं कंडी क्षेत्र के लोगों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी उन्होंने पूरे विश्वास के साथ उसे पूरा किया है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमेश डोगरा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं तथा वर्तमान समय में उनके बेटे अरुण डोगरा मिक्की जनता के प्रतिनिधि के रुप में सेवा निभा रहे हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि अरुण डोगरा मिक्की ने भी सेहत खराब होने के बावजूद कड़़ी मेहनत की। उन्होंने एक बार फिर से इस जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया और कहा कि जनता से किया एक-एक वायदा पूरा किया जाएगा तथा तलवाड़ा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर विधायक सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद मोहम्मद सदीक, विधायक पवन आदिया शाम चौरासी, विधायक दर्शन लाल बलाचौर, सतबीर प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा प्रतीक अरोड़ा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here