Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur आयुष्मान भव सेवा पखवाड़े का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना:...

आयुष्मान भव सेवा पखवाड़े का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 13 सितंबर को देश के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किया गया “आयुष्मान भव” कार्यक्रम जिले में प्रभावी तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, अंगदान का संकल्प और रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पांच साल से अधिक उम्र के हर बच्चे आई डी जेनरेट करना और 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का 100 प्रतिशत बी.पी तथा मधुमेह की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना है।

Advertisements

इसके लिए प्रत्येक शनिवार को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें टी.बी. शत-प्रतिशत पॉजिटिव मरीजों को मुफ़्त दवा/इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और 85% मरीज ठीक करना सुनिश्चित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान के दौरान गैर संचारी रोगों जैसे रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों को शत-प्रतिशत दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित लोगो द्वारा अंगदान का संकल्प भी लिया गया।

कोमल मित्तल ने कहा कि इस अभियान को आशा वर्करों, ए.एन.एम और सी.एच.ओ के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा सेवा पखवाड़े के दौरान जहां जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा टी.बी मरीजों को राशन किट, स्वच्छता किट एवं मैट्रेस वितरित किए गए ह वहीं समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने वाले एन.जी.ओ को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांवो में सरपंचों व शहरी क्षेत्रों में पार्षदों की ओर से आयुष्मान ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here