Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur प्रदेश में साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध:...

प्रदेश में साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रह्म शंकर जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कार्य किया जा रहा है। वे आज 7.43 लाख रुपए की लागत वाली शेरगढ़ बाईपास से गांव शेरगढ़ तक बनी सडक़ का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से ड्रग माफिया पर नकेस कसने व नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त हिदायत जारी कर इस ओर गंभीर कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार ने 26,754 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन पदों को भरने की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़ी हर छोटी से बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रदेश में काम किया जा रहा है। ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ’लोक मिलनी’ का आग़ाज़ कर लोगों की शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के लिए बेहतरीन प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिससे प्रदेश की जनता का पंजाब सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों की लंबे समय सेे चली आ रही समस्याओं को जल्द हल कर लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती जमीन पर किए गए कब्जों को छुड़ाकर हजारों एकड़ जमीन संबंधित पंचायत के सुपुर्द की गई है जो कि अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है और प्रदेश की जनता ने इस अभियान में खुल कर अपना समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जनहित में किए गए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. तेजिंदर सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, धीरज शर्मा, ब्लाक समिति सदस्य बलविंदर सिंह, सरपंच गुरमीत कौर, पंच रजिंदर, सर्बजीत कौर, सतिंदर,  हरगुरमीत सिंह, राज कुमार शर्मा, पवन शर्मा, उत्तमजीत सिंह, सरवन कुमार आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here