कांग्रेस ने हमेशा ही जनता से किए वायदे किए हैं पूरे: विधायक अरोड़ा


-भीम नगर से तरसेम सिंह को बनाया कांग्रेस अध्यक्ष- होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस ने देश को आगे बढ़ाने के लिए आज तक जो कुर्बानियां की और नीतियां बनाई हैं उन्हीं के बल पर आज देश आगे बढ़ रहा है तथा वे प्रदेश आज तरक्की के नए आयाम छू रहे हैं जहां-जहां पर भी प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने सत्ता संभाली है। आज पंजाब के लोग अकाली-भाजपा के शासन से बुरी तरह से तंग आ चुकी हैं तथा वे बहुत ही बेसब्री के साथ विधानसभा चुनाव 2017 का इंतजार कर रहे हैं जब वे अकाली-भाजपा को सत्ता से बाहर करके कांग्रेस के हाथ कमान सौंप देंगे। उक्त बात विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने भीम नगर में आयोजित बैठक दौरान कही। इस दौरान उन्होंने तरसेम सिंह को भीम नगर से कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को समझती है तथा उनके निवारण हेतु जनता की हितकारी नीतियां बनाकर लागू करती है ताकि देश व प्रदेश का हर घर तरक्की की राह पर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले जन हितैषी कार्यों का ब्यौरा जनता को बताया जा रहा है तथा उनके प्रति जनता का विश्वास और बढ़ रहा है, क्योंकि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने जनता के साथ किया हर वायदा पूरा किया है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य करने की प्रेरणा की। इस अवसर पर अन्य के अलावा ब्लाक अध्यक्ष राकेश मरवाहा, पार्षद सुरिंदर शिंदा, यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, दीपक पुरी, क्ल भट्टी, दविंदर कौर, मेहर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here