Sunday, October 25, 2026
Home Crime पुलिस ने धरे नशा तस्कर, गांव छन्नी का सोहन व दीनानगर का...

पुलिस ने धरे नशा तस्कर, गांव छन्नी का सोहन व दीनानगर का अरविंद गिरफ्तार

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत रविवार 30 जून को पुलिस ने छन्नी के एक कथित नशा तस्कर को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। एस.एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल द्वारा गठित स्पैशल नारकोटिक्स सैल को इंदौरा के तोकी में जांच के दौरान सफलता मिली। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पैशल नारकोटिक्स सेल की टीम को इंदौरा के सीमांत क्षेत्र में सक्रिय किया गया। तोकी से छन्नी की तरफ आ रही बिना नंबर की स्कूटी पर एक व्यक्ति सवार होकर आ रहा था। नारकोटिक्स सैल द्वारा उसे रोक कर तलाशी ली गई तो स्कूटी से 8.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

Advertisements

पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक ने अपनी पहचान सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम लाल निवासी गांव छन्नी तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा बताई है। ज्ञात रहे सोहन सिंह उर्फ सोनू पर नशीले पदार्थ के 4 मामले पहले ही दर्ज है। वहीं एक अन्य मामले में पंजाब के दीनानगर के रहने वाले एक व्यक्ति से डमटाल हिलटॉप मन्दिर के पास 35 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए है। उक्त आरोपी ने बुलेट मोटरसाइकिल की डिग्गी में कैप्सूल छिपाए थे। आरोपी ने अपनी पहचान अरविंद सिंह पुत्र नत्था सिंह बताई है। इन दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों से नशे की खेप बरामद कर डमटाल थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here