Friday, October 23, 2026
Home Education सेंट सोल्जर की छात्रा ने पौधारोपण कर मनाया अपना जन्म दिन

सेंट सोल्जर की छात्रा ने पौधारोपण कर मनाया अपना जन्म दिन

माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने पौधारोपण कर अपना जन्म दिन मनाया। स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने बताया कि स्कूल छात्रा श्रेया शर्मा ने आपने जन्म दिन पर माता-पिता के साथ स्कूल कैंपस में नीम, अमरूद, आम, लीची, कच्नार, अमोलतास, नीबू इत्यादि के 15 पेड़ लगाए।

Advertisements

इस दौरान स्कूल के पास डेरा बाबा चरन दास के प्रबंधक संत बाबा हरी दास के अलावा संदीप शर्मा, साहिल, गगन, रेनू शर्मा तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने स्कूल के सभी छात्रों श्रेय से प्रेरणा लेते हुए हर खुशी के मौके पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here