Tuesday, October 13, 2026
Home Crime ढाबे पर खड़े विशाल पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, पुलिस जांच में...

ढाबे पर खड़े विशाल पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, पुलिस जांच में जुटी

होशियारपुर/गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपीर की तहसील गढ़शंकर के नंगल मार्ग पर गांव शाहपुर के नजदीक ढाबे पर अज्ञात युवकों ने एक युवक को सरेआम गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। घटना 7 जुलाई बाद दोपहर की है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र जसवंत सिंह निवासी रामपुर बिलड़ो के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार विशाल अपने दोस्त रामपाल पुत्र रमेश लाल के साथ मोटरसाइकिल पर ढाबे पर आया था कि रामपाल ढाबे के अंदर चला गया और इसी दौरान वहां पहुंची एक काले रंग की एसेंट कार से निकले दो युवकों ने वशाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी।

Advertisements

जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज़ से सभी लोग डर से कांप उठे और हमलावर वहां से फरार हो गए। जानकारी अनुसार हमलावरों ने विशाल पर करीब 5 फायर किए। पुलिस को मौके से बिना चला कारतूस भी बरामद हुआ है। पता चला है कि विशाल पर कछ मामले दर्ज थे तथा वे हाल ही में जेल से पे-रोल पर बाहर आया था तथा रविवार को उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस संबंधी सुराग जुटाकर जांच शुरु कर दी है तथा दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here