सिविल अस्पताल: मनचले ने महिला कर्मी को छेड़ा, पुलिस और लोगों को आता देख हुआ फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न होने के चलते जहां आए दिन लोग अस्पताल को अखाड़ा बना देते हैं वहीं मनचलों की मनमर्जी से पैदा होने वाले माहौल से महिला कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मनचलों द्वारा आए दिन की जाने वाली हरकतों से परेशान जहां स्टाफ सदस्य अब पूरी तरह से सतर्क होने लगे हैं वहीं वहां आने वाले लोगों ने भी ऐसे मनचलों को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

Advertisements

आज 12 जुलाई को बाद दोपहर 2 बजे अस्पताल में तनाव की स्थिति उस समय पैदा हो गई, जब वहां पर आए कुछ मनचलों में एक युवक ने महिला कर्मी को देखकर कमेंट करना शुरु कर दिया। महिला कर्मी द्वारा इसका विरोध जताए जाने के बाद युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरु कर दिया। युवकों द्वारा की जा रही अभद्रता से तंग महिला कर्मी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को आता देख व लोगों को वहां पर इक_ा होते देख युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस व लोगों ने उसे पकडऩे की कोशिश की, मगर वह भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद से एक बाद फिर से अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो गया कि आए दिन होने वाली घटनाओं से प्रशासन द्वारा सबक लिया जाना जरुरी नहीं समझा जा रहा। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों खासकर महिला स्टाफ की सुरक्षा के प्रबंध किए जाने जरुरी नहीं समझे जा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here