Sunday, October 25, 2026
Home Politics AAP UP: अब पूरी तरह से ‘आप’ के हुए संदीप सैनी

AAP UP: अब पूरी तरह से ‘आप’ के हुए संदीप सैनी


-संजय सिंह ने संदीप सैनी को किया सम्मानित- कहा, भ्रष्ट लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं, भले ही वह कोई भी क्यों न हो-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी में टिकट आवंटन को बाद होशियारपुर में हुए हाईप्रोफाइल ड्रामे से अधिकतर लोग वाकिफ ही हैं। हालांकि इस दौरान टिकट के चाहवान कई लोगों ने टिकट न मिलने पर पार्टीको अलविदा कह दिया या फिर पार्टी ने कुछेक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मगर, इस दौरान हुए पूरे ‘तमाशे’ में कुछ लोग ऐसे भी थे जो पार्टी में बने तो रहना चाहते थे, मगर उचित सम्मान और पार्टी द्वारा उन्हें रेकोगनाइज किए जाने की चाहत दिल में अंदर ही अंदर द्वंद में थे कि उन्हें इन हालातों में पार्टी के साथ बने रहना चाहिए या फिर राजनीतिक माहौल का लाभ लेते हुए कोई अन्य पार्टी में चले जाना चाहिए। परन्तु इंकलाब की ‘लौ’ कहीं न कहीं उन्हें ऐसा करने से रोक भी रही थी, क्योंकि इंकलाब लेकर अन्ना के आंदोलन के साथ जुड़े और बाद में केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप में आए लोगों का मानना था कि अगर कुछ बदलाव चाहिए तो राजनीति में भी बदलाव होना जरुरी है। ऐसे ही लोगों में शुमार थे होशियारपुर के युवा नेता संदीप सैनी, जो अपनी क्रांतिकारी सोच के लिए जाने जाते हैं और पी.पी.पी. के कांग्रेस में मर्ज होने के बाद उन्होंने मनप्रीत सिंह के साथ न जाकर उन्होंने आप को ज्वाइन करना ज्यादा बेहतर समझा। मगर, पार्टी में कोई जिम्मेदारी न मिलने के चलते कहीं न कहीं संदीप सैनी के मन में पार्टी के प्रति रंज जरुर था कि पार्टी में उन्हें कहीं रेकोगनाइज ही नहीं किया जा रहा, क्योंकि उनकी पार्टी में एंट्री सुच्चा सिंह छोटेपुर के माध्यम से हुई कही जाती रही है। ऐसे में संदीप सैनी के लिए दुविधा खड़ी हो गई थी कि आखिर वे क्या करें? 

Advertisements

आज मंच पर संदीप सैनी के आने से कुछ राजनीतिज्ञ इसे संदीप सैनी की सही मायनों में पार्टी में घर वापसी ही मान रहे हैं। इस दौरान उनके साथी हरपाल लाडा भी मौजूद रहे।

राजनीतिक माहिरों का मानना है कि संदीप सैनी भले ही कुछ भी सोचते हों, परन्तु पार्टी में संदीप सैनी जैसे नेताओं की जरुरत कितनी है इसका अंदाजा आज उस समय सैनी को हुआ जब संजय सिंह ने खुद उन्हें मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित करते हुए पार्टी में अहम होने की बात कही। इस दौरान संदीप सैनी का सीमा भी फूल उठा। हालांकि मंच से संदीप सैनी को क्या जिम्मेदारी दी गई है इसके बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है, मगर वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं यह संदेश वालंटियरों में जरुर गया है, जिसका आप को कहीं न कहीं लाभ भी मिलेगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। संजय सिंह आज 7 जनवरी 2017 को होशियारपुर में व्यापारियों की समस्याएं सुनने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने संदीप सैनी व अन्य कई वालंटियरों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here