
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा होशियारपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रधान दविंदर अरोड़ा की अगुवाई में विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य बनने पर सम्मानित किया। इस मौके पर दविंदर अरोड़ा ने कहा कि श्री अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने से जहां होशियारपुर को सरकार के दरबार में सही स्थान मिला है वहीं इससे होशियारपुर निवासियों के साथ-साथ पूरे दोआबा क्षेत्र का मान बढ़ा है। इतना ही नहीं अरोड़ा महासभा के लिए भी यह बहुत ही गर्व की बात है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा से होशियारपुर में अरोड़ा भवन बनाने की मांग की, जिसे बिरादरी एवं समाज के समस्त वर्ग प्रयोग में ला सकें।

इस अवसर पर अरोड़ा महासभा का अभिन्नदन स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही अरोड़ा भवन के लिए जगह का चुनाव करके भवन निर्माण प्रक्रिया को शुरु करवाया जाएगा। उन्होंने अरोड़ा महासभा की तरफ से बिरादरी एवं समाज के अन्य वर्गों के लिए किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा की।
इस मौके पर रविंदर सिंह सेठी, राजिंदर सचदेवा, मनजीत सिंह, श्याम नरुला, सुरेश अरोड़ा, अनिल पाहवा, दीपक मेहंदीरत्ता, संजीव अरोड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे।












