सदस्यता अभियान को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पदाधिकारियों को किया लामबंद

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भाजपा की हल्का उड़मुड़ स्तरीय विशेष बैठक उड़मुड़ में आयोजित की गई। बैठक दौरान उड़मुड़ हल्का के सभी मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास व सदस्य्ता अभियान के प्रमुख शम्भुनाथ भारती ने मिआनी, टांडा, गढ़दीवाल तथा कंधाला जट्टां के अध्यक्षों तथा सदस्यों को पार्टी की ओर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों की पोल खोलते हुए कहा कि हर फ्रंट पर फेल हुई। राज्य की कांग्रेस सरकार ने अकाली भाजपा सरकार के समय में शुरू की गई जन हितैषी स्कीमों तथा विकास को बंद कर दिया है। इस दौरान जिला जनरल सचिव कैप्टन करन सिंह, मंडल अध्यक्ष टांडा अनिल कुमार गोरा, मंडल प्रधान अमित तलवाड़, प्रधान गढ़दीवाल गुरविंदर सिंह, प्रधान कंधाला जट्टां सतपाल सिंह, रणजीत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here