वन विभाग ने कार्यक्रम आयोजित कर किया पौधारोपण

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। वन विभाग द्वारा द्वारा करौर पंचायत में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता वन विभाग के मुख्य संरक्षक अनिल जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। स्थानीय पंचायत वासियों ने भी इस वन विभाग के पौधा रोपण में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अगर वृक्ष नहीं होंगे तो हमारा जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा।

Advertisements

आज ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जिससे कि ग्लेशियर पिघल रहे हैं इससे बचने के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाने होंगे और उनका संरक्षण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यायवरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम उठाने होंगे ताकि हमें स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल और स्वच्छ वातावरण मिल सके। विधायक सुक्खू ने गांववासियों और वन विभाग की टीम के साथ पौधे भी रोपित किए। वन विभाग के मुख्य संरक्षक, डी.एफ.ओ, आर.ओ और बी.ओ सहित समस्त वन विभाग की टीम ने मुख्य अतिथि को एक पौधा देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चन्द, पूर्व ब्लॉक समिति के चेयरमैन सुनील बिट्टू, रविंदर गद्दी, ग्राम पंचायत करौर के प्रधान राजीव कुमार सोनू, ग्राम पंचायत किटपल प्रधान सुभाष पंडित, करौर उप प्रधान संजीव कुमार, वार्ड पंच प्यार चन्द, वार्ड पंच सुमन देवी, वार्ड पंच अजय कुमार, मैहर चन्द, प्रीतम चन्द, सरिता कुमारी, वीना देवी, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अंकुश कुमार, सुदर्शन कुमार, स्वर्णा देवी, बोदी राम आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here