Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता की कहानी है विजय दिवस:...

भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता की कहानी है विजय दिवस: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान रजिंदर मोदगिल की अध्यक्षता में विजय दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सदस्यों ने वार मैमोरियल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संस्था के प्रांतीय कनवीनर (पंजाब पश्चिम) व प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा, बी.एस.एन.एल. के जी.एम. अजीत कुमार व डिप्टी जी.एम. आर.एस. यादव ने विशेष तौर पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हम भारतीयों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है, क्योंकि इस दिन भारतीय सेना ने अपनी वीरता व अदम्य साहस का परिचय देते हुए कारगिल को जीता था।

Advertisements

– भाविप ने वार मैमोरियल पर कारगलि शहीदों को भेंट किए श्रद्धासुमन

पाकिस्तान ने धोखे से भारतीय सीमा ने कब्जा कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए जो कायराना हरकत की थी, उसे भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जबाव देते हुए पाकिस्तान को नाकों चन्ने चबाने को मजबूर कर दिया था। भारतीय सेना की वीरता का लोहा पूरा दुनिया मानती हैं। संजीव अरोड़ा ने कहा कि सैनिक सीमाओं पर जागते है तभी हम चैन की नींद सोते हैं। हम सैनिकों का कर्ज कभी नहीं चुका सकते। इस अवसर पर जी.एम. अजीत कुमार ने भाविप द्वारा समाजिक क्षेत्र में किए जा रहे मानव सेवा एवं पर्यावरण सेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजिक सुधार के लिए प्रत्येक नागरिक को ऐसी संस्थाओं के साथ जुडक़र सेवा कार्य करने चाहिए।

इस मौके पर प्रधान रजिंदर मोदगिल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश वासियों ने देश भक्ति की भावना को और मजबूत बनाने के लिए हरेक के लिए कम से कम छह माह की आर्मी ट्रेनिंग का प्रावधान करना चाहिए ताकि हम भी सैनिकों की तरह देश के प्रति सच्ची भावना से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर सकें। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में होशियारपुर से संबंधित सैकड़ों सैनिकों ने अपना योगदान डाला था। जिसके चलते हर सैनिक पर हमें गर्व है।

इस अवसर पर एच.के. नक्कड़ा, तिलक राज शर्मा, दविंदर अरोड़ा, दीपक मेंहदीरत्ता, वरिंदर चोपड़ा, अमरजीत शर्मा, ओंकार सिंह, डा. जसवाल, रिक्की सेतिया, जगदीश अग्रवाल, रमेश भाटिया, शाम सुंदर नागपाल, मास्टर गुरप्रीत सिंह, रविंदर भाटिया, पवन अरोड़ा, विपन शर्मा, संजीव खुराना आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here