
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा धारा 370 का हटना सरकार का ऐतिहासिक व सराहनीय कदम है इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई अब हिंदुस्तान पूरे विश्व में एक संविधान एक निशान और एक विधान के रूप में जाना जाएगा। धारा 370 के हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर को दो भागों में किया गया है एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख और धारा 370 के हटाए जाने पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश होंगे। धूमल ने कहा अनुच्छेद 370 हटाए जाने और जम्मू एवं कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को एनडीए के साथ विपक्षी दलों का भी भारी समर्थन मिल रहा है।

तमिलनाडु की ए.आई.ए.डी.एम.के, ओडि़शा की बीजू जनता दल, महाराष्ट्र की शिवसेना, उत्तर प्रदेश की बीएसपी, आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस, दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार प्रदान करने वाली संविधान की इस धारा को हटाने का समर्थन किया। धूमल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग कहा है।
आज सही मायनों में स्वर्गीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि व उनके बलिदान को सम्मान मिला है धारा 370 हटने के बाद अब पूरे हिंदुस्तान में एक ही तिरंगा झंडा लहराएगा ट्रिपल तलाक और धारा 370 को खत्म व हटाने जैसे चुनावी वायदों को पूरा कर भाजपा सरकार ने साबित किया है और जो 70 सालों में नहीं हो पाया उसे मोदी ने सच साबित कर दिखाया इसीलिए सवा सौ करोड़ जनता का विश्वास है। मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार के इस सराहनीय कदम को पूरे देश वासियों का नमन है।












