धारा 370 खत्म कर मोदी सरकार ने रचा इतिहास: गोल्डी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले लम्बे समय से जम्मू कश्मीर में धारा 370 तथा धारा 35-ए को खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की और से प्रयास किए जा रहे थे। आखिर आज वह समय आ ही गया जब भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा मे बहुमत मिलते ही लोकसभा के बाद राज्यसभा में जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 तथा धारा 35ए को बहुमत से खत्म कर दिया गया।

Advertisements

इस मौके भारतीय जनता पार्टी युवा नेता विवेक सैनी गोल्डी ने खुशी प्रकट करते हुए कहा की मोदी सरकार का यह इतिहासिक फैसला पीढी़ दर पीढी़ याद रखा जाएगा। जन संघ की स्थापना जिस उद्देश्य को लेकर श्याम प्रशाद मुखर्जी ने की आज वो पूरा हुआ है। पिछले 70 साल पहले कांग्रेस सरकार के शासन में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने यह धारा लगाने का कार्य किया था। जिसके चलते आज तक देश का हर नागरिक इसे भुगत रहा था। अब एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर में यह कलंकित धारा खत्म कर इतिहास बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here