पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, सांपला ने जताया अफसोस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता बहन सुषमा स्वराज के निधन पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि वो हमेशा मुझे मार्गदर्शन एवं स्नेह देने वाली बड़ी बहन रही है। सुष्मा स्वराज जी का जाना उनके लिए निजी क्षति है। भाजपा परिवार एवं पूरे राष्ट्र के लिए यह बेहद दुख की घड़ी है। प्रभु इस दुख की घड़ी में श्री स्वराज कौशल जी एवं पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वो सशक्त नेत्री एवं प्रखर वक्ता थी। सुषमा स्वराज भाजपा की एक ऐसी हस्ती थी जिन्होंने न सिर्फ एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी छवि बनाई, बल्कि उन्हें ‘जनमंत्री’ भी कहा जाता था। इतना ही नहीं वह जब विदेश मंत्री बनीं तो उन्होंने आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ दिया। वह सिर्फ एक ट्वीट पर विदेश में फंसे किसी भारतीय की मदद के लिए तुरंत सक्रिय हो जाती थी। उनके संसदीय कार्यकाल के समय में काफी ऐसे वाक्या हुए जिनमें वह उनका सहयोग कभी भुला नहीं सकते। होशियापुर एन.आर.आई एरिया होने के कारण यहां के काफी लोग विदेशों में गए हुए हैं उनके संबंध में कभी भी कोई भी समस्या आई तो सुषमा जी ने हमेशा उनकी मदद की। कई जेलों में बंद लोगों को वापिस घर तक पहुंचाने में भी उनका बहुत सराहनीय योगदान रहा।

अगर विदेश में किसी भारतीय की मृत्यु भी हो जाती है तो उसके मृतक देह को देश में वापिस लेकर आने में भी उन्होंने सदैव मदद की। लोकसभा में विपक्ष की नेता रहीं सुषमा स्वराज का लोहा उनका वैचारिक और राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। एक बार संसद में खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि मैं उनकी (स्वराज) की तरह ओजस्वी वक्ता नहीं हूं। भारतीय जनता पार्टी की मजबूत महिला नेता, एक प्रखर वक्ता, एक शानदार सांसद, बहमुखी प्रतिभा की धनी सुषमा थी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से वह बहुत स्तब्ध है। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here