Monday, October 26, 2026
Home Politics 25 लाख से करवाया जाएगा पुली के पुन: निमार्ण का कार्य: डा....

25 लाख से करवाया जाएगा पुली के पुन: निमार्ण का कार्य: डा. राज कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। मानसून की भारी बारिश के कारण जन-जीवन पर काफी असर हुआ है। चोअ में ज्यादा पानी आने के साथ होशियारपुर जिले के चोअ पर बने काजवे तथा पुलियों का भी नुकसान हुआ है। बीते दिनों हल्का चब्बेवाल के लहली खुर्द के चोअ की पुली टूट जाने से हल्का विधायक डा. राज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस पुली के टूटने के कारण आस-पास के कई गांवों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा राजनी माता, सैदो पट्टी, सिंहपुर, परसोवाल, बस्सी कलां आदि गांवों के निवासियों को इस पुली द्वारा आना-जाना पड़ता है।

Advertisements

डा. राज कुमार ने इस मौके का नोटिस लेते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके साथ निपटने के लिए निर्देश दिए। उसी वक्त डा. राज ने इस पुली के पुन: निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। विभाग ने विधायक के निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुली के नवनिर्माण के कार्य को तेजी दी। इस मौके पर डा. राज के साथ जिला परिषद गगन चाणथू वगांव निवासी मौजूद थे।

डा. राज ने कहा कि अपने हल्का निवासियों को आ रही समस्याओं को तुरंत एवं पक्के तौर पर हल करवाना उनकी पहल है तथा वह अपने हल्के को एक बेहतर बुनियादी ढांचा देने के लिए वचनबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here