10-12 अज्ञात व्यक्तियों ने गांव बस्सी हस्त खां के सुखबीर को मारपीट कर किया घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के नजदीकी गांव बस्सी हस्त खां में एक व्यक्ति को 10-12 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह निवासी बस्सी हस्त खां जोकि 22 अगस्त को शाम करीब 7 बजे अपने घर से दूध लेने के लिए निकला था कि रास्ते में 10-12 व्यक्तियों ने उसे घेर लिया।

Advertisements

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। काफी देर बाद जब सुखबीर दूध लेकर घर न लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव में ही घायल अवस्था में सडक़ किनारे पड़ा हुआ मिला। जिसे वह गांव निवासियों को साथ लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here