Sunday, October 25, 2026
Home Politics अमित आंगरा ने की वापसी, थामा हाथ

अमित आंगरा ने की वापसी, थामा हाथ

होशियापुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले लंबे समय से भाजपा के लिए कार्य करने वाले पुराने कांग्रेसी युवा नेता अमित आंगरा ने कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा की प्रेरणा से घर वापसी करते हुए पुन: कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उनका पार्टी में सुन्दर शाम अरोड़ा ने स्वागत किया। इस मौके पर आंगरा ने कहा कि कांग्रेस की युवाओं के विकास व रोजगार देने की नीतियां युवाओं को उज्ज्वल भविष्य का सूचक हैं। इसलिए आज युवा वर्ग कांग्रेस का हाथ थाम रहा है। इस मौके पर विजय, सेठ शादी लाल, विनोद राय, चरनजीत अरोड़ा, सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, बब्बू, हैप्पी, विक्रम सैनी सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here