Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur धोबीघाट चौंक पर लगे पिल्लरों का ज़िला प्रशासन जल्द निकाले समाधानः भाटिया/गैंद

धोबीघाट चौंक पर लगे पिल्लरों का ज़िला प्रशासन जल्द निकाले समाधानः भाटिया/गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला प्रशासन द्वारा मेन रोड, धोबी घाट पर पिलर लगाने से बत्तरा होटल के साथ वाली भगवान दास कारखाने वाली गली में बसों, टिप्परों और हैवी गाड़ियों की आवाजाही से रोज़ाना हो रही हैं दुर्घटनायें, प्रशासन मूक दर्शक बन देख रहा तमाशा। उक्त बात भाजपा नेताओं महासचिव सुरेश भाटिया बिट्टु एवं ज़िला सचिव अशवनी गैंद ने सुमन शर्मा वासी कारखाना भगवान दास के सामने एक एक्टिवा चालक के साथ जब हादसा हुआ उस वक्त कही। उन्होंने बताया कि उसने भागकर अपनी जान तो बचा ली मगर उसकी एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होने बताया  कि गली वासी इतने दुखी हैं कि उनका घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है यहां तक कि उनके बच्चे भी बाहर नही निकल सकते।

Advertisements

गली वासियों ने बताया कि रात को तो यहां से वाल्वो बसें तथा बड़े टिप्पर तक निकलते हैं और दिन में तो सारा दिन ट्रैफिक ऐसे चलता है जैसे कि यह जी.टी.रोड पर चलता है। भाटिया व गैंद ने कहा कि यह एक रिहायशी इलाका है और इतना हैवी ट्रैफिक निकलती है कि सड़क पर लगी इन्टरलॉक टाईलें और गट्टर ज़मीन में धंस चुके हैं और हफ्ते में कोई न कोई हादसा होता रहता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल करें। खास तौर पर स्कूल के बच्चों की बसें जो कि इन पीलरों के साईज़ छोटे होने के कारण गलियों से निकलती हैं और छोटे-छोटे बच्चों को इस समस्या से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और गलियों से स्कूल की बसें निकलने से ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।

मुहल्ला वासियों ने यह भी बताया कि यह समस्या मौजूदा पार्षद मोनिका वर्मा के ध्यान में भी ला चुके हैं और आज मौके पर कांग्रेस नेता पार्षद के पति गोपाल वर्मा को बुलाया गया लेकिन वो पल्ला झाड़कर वहां से चले गये। इस अवसर पर रजत ठाकुर, मनमोहन दत्ता शर्मा, तिलक राज शर्मा, कपिल सूद, मनु अरोड़ा, सुमन शर्मा, बिट्टु सैनी, घनश्याम सेठी, सीता सूद, अरूणा कुमरा, वंदना सूद, रेनु बैरी, किरण सूद, राधा, सोनू, नीलम, निर्मला देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here