वोटर सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिए जिलाधीश ने लांच किया इलैक्टर्ज वेरीफिकेशन प्रोग्राम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश-जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने भारतीय चुनाव आयोग की ओर से वोटर सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिए इलैक्टर्ज वेरीफिकेशन प्रोग्राम (ई.वी.पी) की जिला स्तर पर शुरु आत की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम आज 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा और आज ई.आर.ओज की ओर से विधान सभा क्षेत्र व बी.एल.ओज की ओर से बूथ स्तर पर ई.वी.पी को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में अपने कार्यालय, अपने क्षेत्र के अंतर्गत आते समूह कार्यालयों, निगमों, कमेटियों, स्कूलों के अधिकारियों/कर्मचारियों से सर्टिफिकेट प्राप्त किए जाएंगे कि उन्होंने एन.वी.एस.पी पोर्टल पर या मोबाइल एप के द्वारा अपने व अपने पारिवारिक सदस्यों के विवरण वैरीफाई कर लिए हैं।

Advertisements

ईशा कालिया ने बताया कि योग्य नागरिक/वोटर इस प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूची में अपने विवरणों की पड़ताल ‘वोटर हैल्प लाईन’ मोबाइल एप, ‘एन.वी.एस.वी.’ पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक के पास बुक, किसान पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज जमा करवा कर अपने विवरणों की प्रमाणिकता चैक की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विवरण ठीक करवाने, रिहायश छोड़ चुके या मृतक वोटरों की सूरत में व वोटर सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए संबंधित फार्म नंबर 8, 7 व फार्म नंबर-6 भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आटोमैटिक फार्म जनरेट करने की सुविधा ‘वोटर हैल्प लाईन ’ मोबायल एप, ‘एन.वी.एस.वी.’ पोर्टल पर मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा कामन सर्विस सैंटरों पर भी यह सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ईशा कालिया ने बताया कि आम जनता की ओर से प्रमाणिकता के दौरान जो विवरण दिए गए होंगे, उनकी पड़ताल बी.एल.ओ की ओर से 30-9-2019 तक घर-घर जाकर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन वोटरों की ओर से विवरन नहीं दिए गए होंगे, उन वोटरों के विवरण भी इस समय दौरान बी.एल.ओज की ओर से प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा जिनके नाम वोटर सूची में शामिल नहीं हैं, मृतक व रिहायश छोड़ चुके वोटरों के विवरण भी एकत्रित किए जाएंगे। इस दौरान तहसीलदार(चुनाव) करनैल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here