‘आप’ उम्मीदवार सचदेवा ने लौटाए सुरक्षा कर्मी

-कहा, जनता के सेवक को सुरक्षा की जरुरत नहीं, वी.आई.पी. कल्चर को समाप्त करके जनता की सुरक्षा को बनाया जाएगा यकीनी
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक नहीं बदलाव करने के उद्देश्य पर खरा उतरते हुए वी.आई.पी. कल्चर को पूरी तरह से बंद करेगी। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परमजीत ङ्क्षसह सचदेवा ने चुनाव दौरान मिले सुरक्षा कर्मी वापस करके इस मुहिम का शुभारंभ किया। एस.एस.पी. को इस संबंधी मिलने उपरांत सचदेवा ने कहा कि हम जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और जनता हमारे लिए मुख्य है। इसलिए जो सुरक्षा कर्मी जनता की सेवा के लिए तैनात होने चाहिए उन्हें वी.आई.पी. सिक्योरिटी में लगाकर जनता की सुरक्षा को ताक पर नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे जो कहेंगे वही करेंगे तथा जनता से किया एक-एक वायदा हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मदन लाल सूद, सतवंत ङ्क्षसह सियान, अवतार ङ्क्षसह, कुलविंदर सचदेवा, हरजिंदर ङ्क्षसह और अन्य वालंटियर उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here