होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दशहरा महोत्सव के चौथे दिन श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की ओर से आयोजित राम लीला मंचन में भगवान राम के जनकपुरी पहुंचने, पुष्प वाटिका व गौरी पूजन दृश्य का मंचन बहुत ही सुंदर ढंग से पेश किया गया। इस दौरान मंचन में दिखाया गया कि जब भगवान श्री राम महार्षि विश्वमित्र जी के साथ जनकुरी पहुंचे तो उनके दर्शन करके वहां की प्रजा धन्य हो गई तथा सभी बार-बार उन्हें देखने को ललायित दिखे। राजा जनक ने जब उनके आने का समाचार सुना तो वह अपने समस्त मंत्रियों व साथियों सहित द्वार पर पहुंचकर महार्षि विश्वमित्र व भगवान श्री राम का स्वागत किया।
इस दौरान माता सीता द्वारा गौरी पूजन एवं पुष्पवाटिका के दृश्य का भी मंचन किया गया। वहां भगवान राम और माता सीता ने एक-दूसरे को देखा और मन ही मन माता सीता ने भगवान श्री राम को अपने पति रूप में स्वीकार कर लिया था। उपस्थित श्रद्धआलुओं ने इस मंचन का खूब आनंद लिया तथा भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद, सुरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदू सार शुकला, रणजीत राणा, तरसेम मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, रजिंदर मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, अजय जैन, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, राजेश डोगरा, रणवीर, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, पं. मुकेश कालिया, अश्विनी छोटा, दीपक शारदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।