Tuesday, October 13, 2026
Home Crime शराब के नशे में कांच की बोतल से किया जानलेवा हमला, हालत...

शराब के नशे में कांच की बोतल से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, 2 गिरफ्तार

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिले में लंबलू के पास दो युवकों ने बराड़ा के एक युवक रिज़ुल धूमल पुत्र राकेश कुमार को ब़ी बेरहमी के साथ मारपीट करके उसके पेट में शराब की टूटी बोतल घोंप दी। जानकारी के अनुसार गत रात 20 सितंबर को करीब 1 बजे तीन युवक मदिरापान कर रहे थे कि इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। दो युवकों रोहित व विनोद कुमार ने रिज़ुल धूमल के पेट में टूटी हुई बोतल घुसा दी। युवक को घायल अवस्था में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

Advertisements

वहीं पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफ.आई.आर. 197/19 दर्जकर 341,232,307, 34 आई.पी.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार रोहित कुमार और विनोद कुमार अपने दोस्त रिजुल कुमार निवासी बराडा के साथ बैठे हुए थे। किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई, जिसमें दोनों युवकों ने रिजुल के पेट में कांच की बोलत से हमला कर दिया। हमले में रिजुल लहुलुहान हो गया। मारपीट के बाद खून से लथपथ रिजुल को अस्पताल लाया गया, जहां पर रिजुल की हालत नाजुक बनी हुई है।

रिजुल के पिता राकेश कुमार ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे मारपीट की घटना का पता चला है और खून से लथपथ रिजुल को अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने बड़ी बेरहमी से मारपीट की है और पेट में कांच की बोतल से हमला कर घायल किया है। रिजुल की माता रेखा देवी ने बताया कि रात को देखा तो रिजुल की हालत बहुत बुरी थी और बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए हैं। उन्होंने बताया कि 10 बजे तक ऑपरेशन चला और उसके बाद भी हालत गंभीर बनी हुई है।

एस.पी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि तीन युवकों में आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक के पेट में बोतल से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से इन्हें 3 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here