दोआबा किसान कमेटी ने गन्ने की बकाया राशि न मिलने पर दी संघर्ष की चेतावनी

टांडा उडमुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गन्ने की बकाया राशि के भुगतान को लेकर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की एक अहम बैठक कमेटी के कार्यालय रसूलपुर में प्रधान जंगवीर सिंह चौहान की अगुवाई में हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा पंजाब के केन कमिश्नर ने किसानों से 10 सितंबर तक 25 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों की बकाया राशि जारी करने का वादा किया था। लेकिन, एक महीना बीत जाने के बाद भी किसानों को यह राशि जारी नहीं की गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा पहले ही आर्थिक बदहाली में चल रहे किसान घर का गुजारा करने के लिए भी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा अगर दसूहा मिल से संबंधित किसानों का 8 करोड़ रूपया 1 हफ्ते के अंदर जारी नहीं किया जाता तो दोआबा किसान संघर्ष कमेटी संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने चालू सीजन के दौरान गन्ने का मूल्य 350 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग के साथ-साथ नवंबर महीने से गन्ना मिल चालू करने की मांग भी की।

इस दौरान जंग वीर सिंह चौहान, जरनैल सिंह कुराला, सतपाल सिंह मिर्जापुर, रमेश कुमार, प्रितपाल सिंह कुराला, अमरजीत सिंह रड़ा, करमजीत सिंह जाजा, परशोत्तम सिंह रावां, मोदी कुराला, अमरजीत सिंह कुराला, प्रितपाल सैनपुर, जसप्रीत टांडा, बलबीर सिंह सोहियां, रमनदीप रसूलपुर, लवली रसूलपुर इत्यादि के अलावा बड़ी गिनती में किसान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here