लायन विजय अरोड़ा कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब के पूर्व प्रधान समाज सेवी विजय अरोड़ा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में उन्होंने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए इसे समाज व प्रदेश के लिए विजय अरोड़ा द्वारा उठाया गयासराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने विजय अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन की बदौलत ही कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने श्री अरोड़ा को सुन्दर शाम अरोड़ा के लिए चुनाव प्रचार मुहिम में अपने साथियों सहित योगदान डालने की अपील की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here