श्रीराम राज्याभिषेक के साथ दशहरा महोत्सव संपन्न, श्री राम लीला कमेटी ने जताया शहर निवासियों का आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म स्कूल कनक मंडी से भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जी के साथ रथ पर सवार होकर श्रीराम लीला मैदान पहुंचे। श्री हनुमान जी भगवान के रथ के आगे चल रहे थे। इस दौरान बनाई गईं अलग-अलग झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। श्रीराम लीला मैदान में मौजूद हजारों की संख्या में भगवान श्रीराम की झांकी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने उनका पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर गुरु वशिष्ट ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का राज्याभिषेक किया और सभी ने भगवान राम की जय-जयकार की। इस अवसर पर पंडित मुकेश कालिया, पंडित सुरजीत शास्त्री एवं साथियों के अलावा किशोर एडं पार्टी ने भगवान राम के भजनों से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने राज्याभिषेक की खुशी में नाच-नाचकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर श्रीराम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव एवं श्रीराम लीला को सफल बनाने में सहयोग करने वाली संस्थाओं एवं गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान शिव सूद ने महोत्सव की सफलता की सभी को बधाई दी और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के संरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, रणजीत राणा, हरीश आनंद, तरसेम मोदगिल, रजिंदर मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, सुमेश सोनी, नवप्रीत रैहल, नरोत्तम शर्मा, अरूण गुप्ता, अजय जैन, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा, प्रो. प्रशांत सेठी, पार्षद मीनू सेठी, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, राजेश डोगरा, अनिल कोहली, शुभांकर शर्मा नन्नू, मनोज तनेजा बॉबी, रणवीर, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, अश्विनी छोटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here