Friday, October 9, 2026
Home Politics हर घर रोजगार योजना से हर परिवार होगा खुशहाल: मिक्की डोगरा

हर घर रोजगार योजना से हर परिवार होगा खुशहाल: मिक्की डोगरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का दसूहा से कांग्रेसी उम्मीदवार मिक्की डोगरा व उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार मुहिम को तेजी प्रदान करते हुए अलग-अलग गांवों में चुनावी बैठकों को संबोधित किया। इस दौरान मिक्की डोगरा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में जारी की गई योजना ‘हर घर का कैप्टन, हर घर एक रोजगार’ के तहत हर परिवार में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही जनहितैषी योजनाओं का निर्माण किया है, जिसके दम पर आज कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here