Wednesday, October 28, 2026
Home Politics मोदी सरकार की उपलब्धियां ही 2019 चुनाव का होंगी बड़ा मुद्दा: तलवाड़

मोदी सरकार की उपलब्धियां ही 2019 चुनाव का होंगी बड़ा मुद्दा: तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले 5 साल मोदी सरकार की उपलब्धियां 2019 के चुनाव का बड़ा मुद्दा होंगी और इस मुद्दे पर ही दोबारा मई महीने में मोदी सरकार वापिसी करेगी। उपरोक्त शब्द यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने अपने कार्यालय में अलग-अलग गांवों से संबंधित ग्राम पंचायतों की समस्याओं को सुनने के अवसर पर कहे।

Advertisements

तलवाड़ ने कहा किआजादी के बाद देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सभी वर्गों के लिए कोई न कोई लाभकारी योजना कार्य कर रही हैं और इन योजनाओं में नव-भारत की तस्वीर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या गैर-संगठित मजदूर वर्ग की हैं और इन लोगों के लिए नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन पैंशन स्कीम के माध्यम से इन का भविष्य सुरक्षित करने की पहल की है।

अलग-अलग ग्राम पंचायतों की समस्याएं सुनते हुए तलवाड़ ने कहा कि 14वें वित्त कमीशन से पंचायतों को आर्थिक आजादी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ दुश्मनों को करारा जबाब देने का फैंसला भी केवल मोदी सरकार ही कर पाई है। तलवाड़ ने लोगों को अपील की कि आने वाला चुनाव भारत के सर्वपक्षीय विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसलिए आज से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़, पूर्व सरपंच भूंगरनी राज कुमार, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमारी, प्रधान महिला मंडल सुरजीत कौर, पूर्व पंच संतवंत सिंह, परमिंदर सिंह पंच, रजिंदर सिंह पंच, प्रदीप सिंह पंच, नवरुप कौर, गुरमिंदर सिंह, सुरिन्द्र कौर, मंदीप कौर पंच, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, मनिन्द्र कौर पंच, परमिंदर कौर पंच, सुरजीत सिंह पंच, माई भागो सोसाईटी पंडोरी कद से कमलजीत कौर, जसवीर कौर, दविंदर कौर, सुरिन्द्र कौर, सुरजीत कौर, तजिंदर कौर व जसप्रीत सिंह अन्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here