सेंट सोल्जर में ‘साँझां प्यार दियां सीजन-9’ आयोजित, समाज सेवी कार्यों के लिए 5 लाख किए भेंट

जालंधर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा पुलवामा शहीदों के परिवारों, पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन के बच्चों, बड़ों की मदद के लिए पुलवामा के शहीदों को समर्पित चैरिटी शो ‘साँझां प्यार दियां सीजन-9’ करवाया गया। इस दौरान उपरोक्त संस्थाओं को 5 लाख रूपये की राशि चैक के रूप में भेंट की गई। सी.आर.पी.एफ. जालंधर के डी.आई.जी.पी. दर्शन लाल गोला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकम्र का आगाज मुख्य अतिथि के साथ ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, सुषमा चोपड़ा, ऋतू चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा और गुरकिरपाल सिंह ज़ी.पी के द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। 91.9 रेडियो, सिटी रेडियो पार्टनर, होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन् हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, फाइन मीडिया इवेंट पार्टनर रहे।

Advertisements

-पंजाबी गायक अरमान बेदिल, सूफी सिस्टर्स, मैडी, सुरेंदर अंगुराल, विकास मोंगिया ने बांधा समय

इस चैरिटी शो में पंजाबी गायक अरमान बेदिल, सूफी सिस्टर्स ओर मैडी ने यहां अपने फन से समय बांध वहीं कॉमेडियन सुरिंदर अंगुराल और कॉमेडियन-एंकर विकास मोंगिया ने अपने लाफ्टर पंचों के साथ दर्शकों को लोट-पोट किया। इस अवसर पर भारत के वीर जवानों, पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम तथा नारी निकेतन को 5 लाख के चैक भेंट किए गए।

-पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम तथा नारी निकेतन को भेंट की राशि

इस मौके पर चेयरमैन चोपड़ा ने बताया कि ग्रुप की ओर से अब तक हुए चैरिटी शोज़ में कुल 45 लाख रुपऐ की राशि भेंट की जा चुकी है और इसके साथ ही हर साल छात्रों को 1 करोड़ की स्कालरशिप दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘साँझां प्यार दियां सीजन-9’ चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी न किसी कारण वश अपनों से दूर हैं ओर उपरोक्त संस्थानों का हिस्सा बने हुए हैं। चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर के छात्र भी अपना हर त्यौहार इन खास बच्चों, बड़ों के साथ मनाते हैं। उन्होंने सभी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here