स्कूल झझीपिंड में 200 पौधे लगाने का कार्य शुरू

टांडा उड़मुड़, ( द स्टैलर न्यूज): वरण सुरक्षा के लिए हल्का उड़मड़ में शुरू मिशन ग्रीन पंजाब तहत आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झझीपिंड में 200 पौधे लगाने का काम शुरू किया गया। प्रवासी भारतीय दविंदर सिंह लाल द्वारा लगवाए जा रहे इन पौधों को लगवाने का काम मिशन को शुरू करने वाले मुख्यातिथि विधायक संगत सिंह गिलजियां ने शुरू किया।

Advertisements

स्कूल कैंपस में पौधारोपण करने के उपरांत विधायक गिलजियां ने गांव निवासियों और स्टूडेंट्स की उपस्थिति में प्रवासी भारतीय दविंदर सिंह लाल की सराहना करते कहा कि अन्य गांव निवासियों को भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा वन लगाने चाहिए। उन्होंने कहा के आज धरती पर बढ़ रहे प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग के साथ साथ लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इस लिए हमें पर्यावरण की सुरक्षा लिए मिलकर संजीदा प्रयास करने चाहिए।

इस मौके सुखविंदर जीत सिंह बीरा, नरेश सैनी, कुलवंत सिंह, राजपाल सिंह, बलविंदर सिंह, ओंकार सिंह धुग्गा, रविंदर पाल सिंह गोरा, महिंदर सिंह, मंजीत सिंह, महंगा सिंह , सतपाल सिंह , प्रीत मोहन सिंह , गुरप्रीत सिंह , दर्शन सिंह , अजमेर सिंह , सतनाम सिंह , बलबीर सिंह , जसवीर सिंह , दलजीत सिंह , मनदीप सिंह , नरिंदर सिंह और बख्शीश सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here