Friday, October 23, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ मना दिया देशभक्ति का संदेश

सेंट सोल्जर: जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ मना दिया देशभक्ति का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान छात्रों ने कोरियोग्राफी पेश कर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने बताया कि इस वर्षगांठ को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आजादी से जुड़े इतिहास के बारे में बताना था। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड भारत के इतिहास से जुड़ी हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जोकि साल 1919 में घटी थी। इस हत्याकांड की दुनिया भर में निंदा की गई थी।

Advertisements

देश की आजादी के लिए चल रहे आंदोलनों को रोकने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। लेकिन इस हत्याकांड के बाद हमारे देश के क्रांतिकारियों के हौसले कम होने की जगह और मजबूत हो गए थे और आखिर अंग्रेजों को भारत छोड़ कर जाना पड़ा। उन्होंने बच्चों की ओर से की गई पहल की प्रशंसा करते हुए सभी छात्रों को भारत की आजादी के लिए मर मिटने वालों के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here