जनरल आब्जर्वर की उपस्थिति में पोलिंग स्टाफ की तीसरी व माइक्रो आब्जर्वर की हुई दूसरी रेंडेमाइजेशन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश ईशा कालिया ने भारतीय चुनाव आयोग की ओर से विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां के उप चुनाव के लिए नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस अधिकारी पांडुरंग पोले की मौजूदगी में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में पोलिंग स्टाफ की तीसरी व माइक्रो आब्जर्वर की दूसरी रेंडेमाइजेशन करवाई।

Advertisements

– अलग-अलग 241 पोलिंग स्टेशनों के लिए बनी 241 पोलिंग पार्टियां, 187 होंगे माइक्रो आब्जर्वर

जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक पारदर्शी व शांतिपूर्वक तरीके से उप चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधान सभा विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के उप चुनाव के लिए अलग-अलग 241 पोलिंग स्टेशनों के लिए 241 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है व 187 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, ताकि उप चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाए जा सकें। जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस अधिकारी श्री पांडुरंग पोले की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ व माइक्रो आब्जर्वरों की रेंडेमाइजेशन को अंतिम रुप दिया गया।

– जिला प्रशासन की ओर से उप चुनाव के लिए प्रबंध मुकम्मल: जिला चुनाव अधिकारी

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि गिनती 24 अक्टूबर को होगी। उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए स्टाफ को अपनी डयूटी पूरी तनदेही, ईमानदारी व उत्साह से निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं।

– कहा, शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से करवाए जाएंगे उप चुनाव

उन्होंने कहा कि मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र में 241 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के उप चुनाव 21 अक्टूबर को हो रहे हैं व सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां में होगी। उन्होंने बताया कि मुकेरियां विधान सभा में 195503 वोटर व 5178 सर्विस वोटर हैं। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव करनैल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here