Tuesday, October 13, 2026
Home Politics कांग्रेस को लग सकता है झटका, बड़ी संख्या में यूथ हो सकता...

कांग्रेस को लग सकता है झटका, बड़ी संख्या में यूथ हो सकता है भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर कांग्रेस को जल्द ही एक बड़ा झटका लग सकता है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की रीढ़ कही जाने वाला यूथ बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम सकता है तथा भाजपा की तरफ से इस संबंधी सारी तैयारियां किए जाने की खबर है। इतना ही नहीं नारायण नगर वैल्फेयर सोसायटी द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के बाद भले ही इसे भाजपा को झटका समझा जा रहा हो, परन्तु अगर कांग्रेस का यूथ वो भी बड़ी संख्या में भाजपा का कमल पकड़ लेता है तो इसे निश्चित तौर पर कांग्रेस को कभी न पूरी होने वाली क्षति कहा जा सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में भाजपा और कांग्रेस के बीच नैक-टू-नैक की फाइट कही जा रही है, जबकि आप भी साइलैंट वोट के साथ कहीं न कहीं अपनी जगह बनाए हुए है, जो इन दोनों के लिए घातक सिद्ध होगा इसका आशंका से भी इंकार नहीं करना चाहिए। चंद लोगों को कांग्रेस में शामिल कर लेने मात्र से ही अपनी पीठ थपथपाने वाले कांग्रेसी नेताओं को यूथ पर भी नजर रखनी चाहिए ताकि वह पार्टी के बीच बने रहें और अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाने में अहम भूमिका अदा करें। परन्तु, कांग्रेसियों के हाव-भाव से लगता ही नहीं कि उन्हें यूथ की जरुरत है, इसलिए शायद आज यूथ किसी विकल्प की तैयारी में है जोकि उसे भाजपा के रुप में दिखाई दे रहा है। अभी भी वक्त है कि अगर कांग्रेसी अपने भीतर बैठे इन विभीषों को खोज लेगी तो वह बड़ी क्षति से बच सकेगी। अन्यथा भाजपा के सफलता की तरफ बढ़ते कदमों को और मजबूती मिल सकती है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here